HomeNEW UPDATEFLAX SEEDS BENEFITS IN HINDI

FLAX SEEDS BENEFITS IN HINDI

Table of Contents

परिचय(Introduction)

अलसी जिसे हिंदी में अलसी या नील पुष्पी  के रूप में जाना जाता है|इसे English इंग्लिश में Flax seeds या फिर Linseed के नाम से भी जाना जाता है|इसका वैज्ञानिक नाम Linum usitatissimum है|साथ ही यह LINACEAE प्रजाति का माना जाता है|यह एक प्रसिद्ध औषधीय पौधा माना गया है|इसका उपयोग आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही शारीरिक ताकत,मूत्र संबंधी समस्या एवं दर्द निवारक के लिए किया जाता रहा है|

Flax seeds

अलसी(Flax seeds) का समय के साथ बढ़ती डिमांड

Flax seed  का प्रयोग विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण के लिए किया जाता है|

खासकर इसका उपयोग बीज एवं तेल के रूप में होता है|

क्योंकि इसके बीज एवं तेल में बहुत से रासायनिक संगठनों का मिश्रण पाया जाता है|

इसके अलावा इसके स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण गुण पाए जाते हैं|

इन्हीं गुणों का प्रयोग शरीर के विभिन्न रोगों के निवारण के लिए किया जाता है|

इस पोस्ट में Flax seed के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें

इस लेख के माध्यम से Flax seed के बारे में हम कुछ महत्वपूर्ण बातें,सावधानियां एवं इसके स्वरूप से लेकर लाभ हानि सभी चीजों के बारे में विस्तार से बात करेंगे|

जिससे हम इसके रासायनिक गुणों,उपयोग और आधुनिक विज्ञान में इसका कितना महत्व है,इसके बारे में जानने की कोशिश करेंगे|

Flax seeds (अलसी) के बीज की परिभाषा

सबसे पहले हम अलसी के पौधे के बारे में जानेंगे|हम इसके आकार प्रकार एवं स्वरूप के बारे में बात करेंगे|

अलसी(Flax seeds)का स्वरूप

साधारण भाषा में अलसी का पौधा का स्वरूप एक सामान्य पौधे की तरह ही होता है|

इस पौधे की ऊंचाई की बात की जाए तो यह1 से 2 फीट ऊंचा होता है|

इसकी शाखाएं पतली लेकिन कठोर होती है|इसके पत्ते छोटे-छोटे होते हैं|

साथ ही इसका आकार रेखाकार एवं तीन शिराओं युक्त होता है|

इसके फूल नील वर्णी मतलब नीले रंग के होते हैं|

इसके फलों की बात की जाए, तो फल गोल होते हैं,साथ ही ऊपर से नुकीला एवं पांच कोष युक्त होता है|

अलसी(Flax seeds)को किन स्रोतों से प्राप्त किया जाता है

सामान्यत: यह पूर्ण रूप से प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक पौधा होता है|कुछ जगहों में यह ऐसे ही प्राकृतिक रूप से पाया जाता है|और कहीं-कहीं इसकी खेती भी होती है|साधारणत: यह पहाड़ी एवं ग्रामीण इलाकों में ज्यादा पाया जाता है|इसका स्रोत ज्यादातर जंगलों,पहाड़ों एवं ग्रामीण क्षेत्र से ही होता है|

Flax  seeds(अलसी) में पाए जाने वाले रासायनिक गुण

अलसी में बहुत ही कारगर एवं उपयोगी रासायनिक गुणों की भरमार होती है|यह हमारे स्वास्थ के लिए उपयोगी होने के साथ-साथ बहुत लाभदायक माना जाता है|

अलसी के बीज में पाए जाने वाले सक्रिय एवं रासायनिक गुण

इसके बीजों की बात की जाए तो इसमें से 30-40% तेल निकाला जाता है|

साथ ही इसमें से गोंद,प्रोटीन,मॉम,राल,सरकार एवं फास्फेट जैसे तत्व पाए जाते हैं|

इसके अलावा इसमें अल्प मात्रा में एक ग्लूकोसाइड लिनामरीन की मात्रा पाई जाती है|

साथ ही साथ है इसके आप परिपक्व बीज तथा पुष्पों में हाइड्रोसैनिक अम्ल तथा क्षराभ लिपरीन पाया जाता है|

अलसी के बीज के गुण जो की स्वास्थ पर प्रभाव डालते हैं

सामान्यत: Flax seeds के बीज बहुत ही लाभदायक होते हैं|

साधारणता इसका प्रयोग बीज स्नेहन के रूप में किया जाता है|

मतलब इसके इस्तेमाल से शुक्राणु या वीर्य में चिकनाई आती है|उसे पोषण मिलता है|

साथ ही साथ उसे मजबूती प्रदान होती है|जो कि स्वास्थवर्धक माना जाता है| 

इसके अलावा इसका प्रयोग ताकत के लिए किया जाता है|शरीर को ऊर्जा मिलती है|मूत्र संबंधित समस्याओं में बहुत कारगर होता है|इसके साथ-साथ Flax seeds की मदद से शरीर में होने वाले सारी वायु दोष का नाश होता है|जितने भी वात दोष होते हैं सभी को नष्ट करने में सहायक होता है|

साथ ही Flax seeds का प्रयोग शरीर में कहीं पर भी यदि दर्द या पीड़ा हो रही हो,तो उसे भी समाप्त करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है|जैसे कि शरीर का कोई भी अंग हो, जहां पर पुरानी दर्द हो,जैसे जोड़ों का दर्द,मांसपेशियों का दर्द एवं सिर दर्द वगैरह में भी यह काम आता है|

इसके अलावा यह पेट की समस्याओं को भी समाप्त करता है|इसके उपयोग से हल्के तरीके से मल को बाहर करता है|साथ ही पेट को साफ रखता है|क्योंकि इससे निर्मित तेल बहुत ही सौम्य होता है|

Flax seeds के फायदे एवं इसका उपयोग

फ्लैक्सीड के बहुत सारे फायदे होते हैं|साथ ही इसका उपयोग भी विभिन्न फायदे के आधार पर ही होता है|इसके प्रयोग के आधार पर ही इसके लाभों को प्राप्त किया जा सकता है|आईए  इसके लाभों को एक-एक कर जानेंगे|

Flax seeds के दीर्घकालीन स्वास्थ्य लाभ

सामान्यत: अलसी के बीज एवं तेल से हमारे स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा लाभ मिलता है|क्योंकि इसका तेल बहुत ही सौम्य होता है|साथ ही इसके बीजों को पीसकर पीसकर चोट एवं फोड़े को ठीक करने के लिए किया जाता है|इसके अलावा इसका प्रयोग खांसी से संबंधित समस्याओं के लिए भी किया जाता है|इसके साथ-साथ वात रक्त में भी इसका प्रयोग किया जाता है| सबसे खास इसके तेल को चूने के जल के साथ मिलकर, जले हुए या कटे हुए अंगों पर लगाया जाता है|

अलसी के बीज का शरीर एवं मन का संतुलन

Flax seeds स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार से लाभदायक होता है|साथ ही  शरीर के ऊपरी भागों के लिए भी कारगर हैं|एवं पेट के अंदर की समस्याओं के लिए भी उतना ही असरदार माना जाता है|साथ ही साथ यह पूर्ण रूप से प्राकृतिक आयुर्वेदिक औषधि की गिनती में भी आता है|

Flax seeds के साइड इफेक्ट

फ्लैक्सीड के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते|

क्योंकि यह प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है|

जिसकी वजह से इससे साइड इफेक्ट होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है|

यह पूर्ण रूप से प्राकृतिक एवं सुरक्षित विकल्प माना गया है|

अलसी के बीज की कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां

हालांकि Flax seeds पूर्व से प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक दवा के रूप में जाना जाता है

परंतु इसका सही इस्तेमाल एवं इसकी मात्रा को समझना भी बहुत जरूरी होता है|क्योंकि इससे भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होता |परंतु इसको इस्तेमाल से पहले इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों का भी जानना जरूरी होता है| 

अलसी के बीजों या तेल का प्रयोग

जब भी आपको अलसी के बीजों की आवश्यकता पड़े या फिर इसके तेलों की आवश्यकता है|आपके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए,तो इसके प्रयोग से पहले आपको किसी भी विशेषज्ञ अथवा डॉक्टर की राय अवश्य लेनी चाहिए|बिना डॉक्टर अथवा  वैद्य कि सालाह से आप इसका सेवन न करें|

अलसी के बीजों को गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों से दूरी बनाकर रखें

हालांकि यह पूर्ण रूप से प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है फिर भी इसे गर्भवती महिला एवं छोटे बच्चों के संपर्क से दूर ही रखना बेहतर होता है|क्योंकि स्वास्थ्य काफी संवेदनशील होता है|ऐसे समय में इसका प्रयोग नुकसानदायक हो सकता है|

अलसी का उपयोग वैसे इंसान ना करें,जो पहले से ही किसी और दवा का सेवन कर रहे हो

साधारणत: कभी कभार लोग एक ही साथ एक ही बीमारी के लिए कई सारी दवाओं का सेवन अपनी मर्जी से करते हैं|जिसके कारण लोगों को बहुत ही कष्ट का सामना करना पड़ता है|

मतलब वैसे लोग जो आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवा को एक साथ लेते हैं|उन्हें इसे लेने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए|

आधुनिक विज्ञान में Flax seeds को वैज्ञानिक शोधों द्वारा प्रमाणित कुछ मुख्य औषधियां

हृदय रोगों में लाभदायक औषधियां

सामान्यत: अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है|जो हृदय को बचाने का काम करता है|

इसका उपयोग कैसे किया जाता है:-

  • साधारणत: इसका प्रयोग रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है|
  • यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है|
  • इसके अलावा यहां हृदय के लिए हर्बल सप्लीमेंट के रूप में लाभदायक होता है|

NOTE: वैज्ञानिक प्रमाणों के अनुसार कुछ अध्ययनों में पता चलता है|(American journal of clinical nutrition 2013)के आधार पर अलसी के बीजों का सेवन से (LDL)को कम करने में सहायक होता है|

मानसिक स्वास्थ्य एवं मस्तिष्क के लिए लाभदायक

Science के आधार पर:-

Flax seeds के ओमेगा 3 फैटी एसिड मानसिक स्वास्थ्य एवं दिमागी कार्य के साथ-साथ अवसाद को भी कम करने में मदद करता है|

इसका प्रयोग:- 

  • ब्रेन टॉनिक हर्बल सप्लीमेंट के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है|
  • इसका प्रयोग विशेष रूप से चिंता एवं तनाव कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है|

कैंसर संबंधी प्रतिरोध दवाओं के निर्माण में

Science के आधार पर:-

सामान्यत: flax seeds में पाया जाने वाला लिगनेन एक विशेष प्रकार का फाइटोहिस्ट्रोजन है|जो साधारणत: ब्रेस्ट और प्रोसेस्ड कैंसर के खतरे को कम करने में बहुत ही सहायक होता है|

सामान्यतः इसका प्रयोग किस तरीके से किया जाना चाहिए:-

  • कैंसर रोधी हर्बल औषधीय के निर्माण के लिए|
  • इसके साथ-साथ हार्मोन संतुलन करने वाले दवाओंके निर्माण के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है|

वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर:-

Canada University of toronto के एक रिसर्च में पाया गया कि Flax seeds के इस्तेमाल से ब्रेस्ट कैंसर की वृद्धि को रोका जा सकता है|

निष्कर्ष(Conclusion)

इस लेख के माध्यम से हमने Flax seeds के बारे में संपूर्ण लाभ हानि एवं इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जाना|आधुनिक विज्ञान में flax seeds का क्या-क्या महत्व है|किन-किन लोगों को इसका प्रयोग करना चाहिए और  कैसे करना चाहिए|क्योंकि अलसी के बीज का स्वास्थ्य संबंधी बहुत ही लाभ होता है|इसका बहुत सारी बीमारियों के लिए कारगर इलाज के रूप में प्रयोग किया जाता है|जैसे पाचन,कब्ज,मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए,ब्रेस्ट कैंसर,डायबिटीज़ एवं हृदय रोग संबंधी समस्याओं के लिए|इसलिए कुल मिलाकर कहा जाए तो,Flax seeds हमारा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक औषधि माना गया है|

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल(FAQs)

Q.मुझे Flax seeds कहां से प्राप्त होंगे?

A.Flax seeds की प्राप्तिआपको आयुर्वैदिक शॉप पर हो जाएगी या फिर कहीं-कहीं यह राशन की दुकान पर भी उपलब्ध हो सकती है|

Q. अलसी के कौन-कौन से भाग इस्तेमाल में लाया जाता है?

A.अलसी में उपयोग होने वाले विशेष ,इसका बीज एवं तेल है|यही दोनों सबसे ज्यादा लाभदायक माना जाता है|

Read also:Jamalgota kya hota haihttps://imhoro.com/what-is-jamalgota/

Facebook:Imhoro communityhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61575370258519

written by Suraj Horo

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments