HomeNEW UPDATEPM KISAN YOJANA -20 kist Jari, ab ho gaya Bada badlav

PM KISAN YOJANA -20 kist Jari, ab ho gaya Bada badlav

Table of Contents

परिचय(Introduction)

PM KISAN YOJANA : PM KISAN (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि) योजना की 20वीं किस्त जारी हो गई है|जिसमें पूरे देश भर के करोड़ों किसानों को 20वीं किस्त के रूप में ₹2000 मिल गए हैं|यह राशि(DBT)डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में जा रहा है|परंतु सरकार की तरफ से इस योजना में कुछ जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं|जो बहुत ही सख्त होने वाला है|

PM Kisan yojana

क्या PM KISAN YOJNA की राशि को बढ़ाया जा रहा है?

कुछ समय से लोगों एवं किसानों को यही उम्मीद थी| कि पीएम किसान की राशि ₹6000 से बढ़ाई जा रही है,परंतु सरकार की तरफ से अभी तक ऐसी कोई विचार नहीं आया|साथ ही ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है|यानी कि फिलहाल सरकार की तरफ से अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है|

PM KISAN YOJANA आखिर क्या है?संपूर्ण जानकारी!

इसका पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि(PM KISAN)के नाम से जाना जाता है|जिसकी शुरुआत साल 2019 में किसानों के आर्थिक विकास में सहायता करने के लिए शुरू किया गया था|

PM KISAN YOJANA की विशेषता

खासकर इस योजना द्वारा छोटे-छोटे किसानों एवं सीमांत किसानों को भी आर्थिक मदद देने के बारे में शुरू किया गया था|

जिससे उनके आर्थिक स्तर में लाभ मिल सके|

इस योजना का खास मकसद ही यही था कि किसानों को आर्थिक मदद के रूप में हर साल ₹6000 की राशि के रूप में अलग-अलग तीन हिस्सों में बताकर सीधे किसानों के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर(DBT)के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में देना होता है|

सबसे बड़ी बात, यह पैसा किसानों के लिए बहुत लाभदायक होता है|

क्योंकि इस पैसे से इनके खेती संबंधी आवश्यकता जैसे,बीज की खरीदारी,खाद की खरीदारी,

इसके अलावा खेती से संबंधित छोटे-छोटे आवश्यकता जैसे सिंचाई से संबंधित आवश्यकता की पूर्ति की जा सके| 

देश में PM KISAN YOJANA का प्रभाव

PM KISAN  प्रधानमंत्री सम्मान निधि

सरकार के द्वारा PM किसान योजना के तहत अभी तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा PM KISAN NIDHI की 20वीं किस्त जारी की जा चुकी है|क्योंकि यह पैसा किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर(DBT)के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे भेजे जा चुके हैं|जिसमें प्रत्येक किसान को हर साल ₹6000 की राशि ,जो कि साल में तीन किस्तों में मिलेगी|जिसमें हर किस्त के रूप में ₹2000 की राशि की किस्त भेजी जा चुकी है|

आपको बता दे कि भारत सरकार की तरफ से देश के कुल किसानों को 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में यह पैसा लगभग₹20500 करोड रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)के माध्यम से भेजे गए हैं|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खासकर UP के किसानों को लगभग ढाई करोड़ किसानों को इनका लाभ मिला है|जो कि UP में किसानों के खाते में 90 हजार करोड़ से ज्यादा के पैसे भेजे जा चुके हैं|

PM KISAN YOJANA में किए गए कुछ जरूरी बदलाव

PM KISAN YOJANA का लाभ लेने के लिए अब बनाने होंगे किसान ID

पीएम किसान योजना में बड़े बदलाव के रूप में, अब जो भी किसान इस योजना का लाभ लेंगे| उन्हें किसान ID बनाने होंगे|

किसान ID बनाने का मुख्य कारण

इस नियम में बड़ा फैसला लेने का सबसे बड़ा कारण यह है कि सरकार के द्वारा यह राशि जरूरतमंद एवं असली किसानों को मिले|परंतु इस सहायता राशि का लाभ बहुत से लोग फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर इसका लाभ ले रहे हैं|साथ ही असली किसानों का इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है|इन्हीं कर्म से सरकार ने इस नियम को कड़ा कर दिया है|जिससे गैर किसानों को इसका लाभ न मिल सके|जिस कारण सरकार ने किसान ID को अनिवार्य कर दिया|जिस गैर किसानों एवं बिचौलियों को किसी भी प्रकार का लाभ न मिले|साथ ही सीधे जरूरतमंद किसानों का रजिस्ट्रेशन हो सके|

किसान( ID)आईडी बनाना क्यों जरूरी है

किसी भी जरूरतमंद किसानों को किसान IDबनाने के लिए कुछ बातों को जानना अति आवश्यक है|अब सरकार ने किसानों के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर एक नया डेटाबेस बनाने की तैयारी कर ली है|डेटाबेस के माध्यम से डिजिटल रूप में जोड़ा जाएगा|साथ ही जिसका पूरा रिपोर्ट राज्य सरकार के पास रहेगा|

पीएम किसान ID बनाने के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

पीएम किसान ID बनाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है|पीएम किसान ID बनाने के लिए आपको अपने नजदीकी या स्थानीय कृषि कार्यालय में जाकर या सीएससी(CSC) सेंटर में जाकर आपको इसका रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है:-

-आधार कार्ड

-जमीन के कागजात,खतियान,रसीद

-आपके बैंक डिटेल्स(बैंक पासबुक इत्यादि)

इसका रजिस्ट्रेशन आप खुद कर सकते हैं

PM किसान ID बनाना बहुत ही आसान है|इसे कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल द्वारा रजिस्ट्रेशन खुद ही कर सकता है|इसके लिए राज्य सरकार ने रजिस्ट्रेशन के लिए बहुत सारे तरीके अपनाए हैं|इसके लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है|

इसके लिए सबसे पहले :

  • आप खुद से ही रजिस्ट्रेशन या आवेदन कर सकते हैं|
  • अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर आप इसका रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं|
  • यदि आपको लगता है कि आपके द्वारा नहीं हो पाएगा|तो कृषि कार्यालय में उपस्थित कृषि अधिकारियों की मदद से आप PM किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं|
  • इस कार्यालय में सहायक मोड नामक(स्थानीय अधिकारी)होते हैं जिनकी आप मदद ले सकते हैं| 

PM KISAN YOJANA की राशि किन किसानों को मिलना चाहिए और किसे नहीं

PM KISAN YOJANA को खास कर वैसे किसानों के लिएबनाया गया है|

जो वाकई में जरूरतमंद हो या जो वाकई में खेती करके अपने और अपने परिवार का जीवन यापन करना चाहते हैं|

जैसे की,वैसे किसान जिसके पास खेती लायक जमीन हो|

साथ ही उनकी भूमि के कागजात हो|और लंबे समय से खेती के कार्यों में जुड़े हुए हो|

इस योजना में वैसे लोगों को शामिल नहीं किया गया है|

जिसके पास जमीन तो है परंतु वह खेती के कार्यों में शामिल नहीं है|

जैसे वह किसी सरकारी नौकरी में हो|या डॉक्टर,इंजीनियर या किसी और व्यवसाय में हो|

ऐसे लोगों को PM KISAN YOJANA से वंचित किया गया है|साथ ही ऐसे लोगों को योजना से बाहर रखा जाता है|

PM KISAN निधि के पैसे को आप आधार कार्ड के जरिए कैसे चेक कर सकते हैं

इसके लिए आपको कुछ खास स्टेप्स को फॉलो करने होंगे

  • इसके लिए PM KISAN के लाभार्थी, सबसे पहले PM KISAN  के Website में जाएं|
  • वहां Beneficiary.status पर Click करें|
  • इसके बाद आपको आधार नंबर एवं खाता नंबर मांगा जाएगा|

आप इन दोनों में से किसी एक में Fill कर आगे बढ़ सकते हैं|

  • इसके बाद आप Get Data पर Click करके आपको लाभार्थी की सूची मिल जाएगी|जिस पर आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं|
  • इसके अलावा आपको payment detail दिख जाएगी|

यदि आपको PM KISAN निधि की किस्त नहीं मिले तो क्या करें

यदि आपके खाते में PM किसान निधि की किस्त नहीं आई हो, तो आप परेशान ना हो

इसके लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान देना होगा|

  • सबसे पहले आपको E Kyc चेक करना होगा|अपने कराया है या नहीं|
  • यदि आपकी E Kyc की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, तो सबसे पहले उसे पूरा करें|
  • यह सरकार की तरफ से E KYC करना अनिवार्य माना गया है|

PM KISAN NIDHI YOJANA पाने के लिए योग्यता

इसके लिए निम्नलिखित योग्यता की आवश्यकता है

  • सबसे पहले आपको भारतीय नागरिक होना चाहिए|
  • आपके पास खेत(खेती के लिए जमीन) होना चाहिए|
  • छोटे या फिर सीमांत किसान होना चाहिए|
  • आप किसी Income tax file नहीं करते हो|

कैसे करें PM KISAN NIDHI YOJANA का रजिस्ट्रेशन

कुछ मुख्य बिंदु को ध्यान देकर आप खुद से ही PM KISAN NIDHI YOJANA  का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|

सबसे पहले आपको PM KISAN NIDHI की Website पर जाना होगा|

  • New farmer registration पर Click करना होगा|
  • अपना आधार नंबर और captcha लिखना होगा|जब आप पूरी तरह से Detail भर देते हैं तो yes पर क्लिक करें| 
  • पूरे फॉर्म भरने के बाद Submit पर क्लिक करें|
  • यदि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी हो रही हो तो या आपको किसी प्रकार की कोई सहायता चाहिए
  • तो उसके शिकायत के लिए PM KISAN Help line no 155261 या फिर 011-243300606 पर कॉल कर सकते हैं|

निष्कर्ष(conclusion)

PM KISAN YOJANA सरकार द्वारा चलाए जा रहे जरूरतमंद किसानों को आर्थिक रूप से खेती में सक्षम बनाने के लिए साल 2019 में शुरू की गई एक योजना है|जिससे अभी तक लाखों करोड़ों किसानों को PM KISAN YOJANA का लाभ मिल रहा है|यह भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कृषि कार्यों के लिए है|

इसका लाभ लेकर किसान अपने एवं अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं|

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल(FAQs)

Q.क्या मुझे PM किसान योजना का लाभ मिल सकता है?

A.पीएम किसान योजना के लाभ को पाने के लिए आपको जरूरी योग्यताओं के बारे में इस लेख में बताया गया है| जिसे आप देख सकते हैं|

Q.मुझे PM किसान की 20वीं किस्त नहीं मिली है|

A.यदि आपको PM KISAN YOJANA की विश्व की किस्त नहीं मिली है तो आपको अपना ई- केवाईसी(E-KYC) चेक करना/कराना होगा|

Q.मुझे PM Kisan Yojana का Registration करना है|

A. PM Kisan Yojana registration के लिए इस पोस्ट में पूरा प्रोसेस बताया गया है|जिसे देखकर आप खुद से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|अथवा अपने नजदीकी CSC केंद्र से अधिकारियों की मदद लेकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|इसके लिए लेख में जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया गया है|जिसे साथ लेना ना भूले|

Read Also:Sibu soren : Jharkhand ke purv mukhyamantri ka nidhanhttps://imhoro.com/shibu-soren-jharkhand-ke-purv-mukhymantri-ka-nidhan/

Facebook: Imhoro communityhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61575370258519

Written by Suraj Horo

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments